लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में एनडीए गठबंधन को बहूमत मिलने व कोरबा लोकसभा सीट से हार के बाद किसी प्रकार की खुशी नही देखी जा रही है। इस मौके पर पूर्वमंत्री व बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाडे ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता का जनादेश शिरोधार्य है। जनता ने तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को साकार किया है।
श्री राजवाडे ने कहा कि भारत के राजनीतिक इतिहास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे राजनेता हैं, जो पंडित नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ की जनता ने 10 सीटों पर जीत दिलाकर एनडीए को फिर सबसे बड़े गठबंधन के रूप में स्थापित किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा विकसित भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए संकल्पित है। उन्होने बधाई देते हुए कहा कि जनता ने आइएनडीआइए गठबंधन के षड्यंत्र एवं झूठ को नकारते हुए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का स्पष्ट जनादेश एनडीए को दिया है।

डबल इंजन से होगा विकास

श्री राजवाडे ने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम से स्पष्ट संकेत है कि छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने डबल इंजन की सरकार में विकास की उम्मीद के साथ मतदान किया। अपने छह महीने के कार्यकाल में प्रदेश के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री जनता का भरोसा जीतने में सफल रहे। विधानसभा चुनाव के संकल्प-पत्र के कार्यान्वयन का इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours