अनुकूल परिस्थिति होने की वजह से दक्षिण-पश्चिम मानसून के इस बार अपनी सामान्य तिथि से पांच दिन पहले कोरिया पहुंचने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि यूपी-बिहार के ऊपर बनी द्रोणिका की वजह से दक्षिण में बादल जमकर बरस रहे हैं, जिससे तेज गर्मी और ग्रीष्मलहर से राहत मिल गई है। पिछले दो दिन से तापमान में गिरावट आने की वजह से लू की परेशानी कम हो गई है।
बुद्धवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसकी वजह से ग्रीष्मलहर की संभावना नहीं बन पाई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून तटीय आंध्रप्रदेश तक पहुंच चुका है और लगातार सामान्य से अधिक गति से आगे बढ़ रहा है। इसकी वजह से कोरिया में सामान्य तारीख 15 से 18 जून से 3 से 5 दिन पहले यानी 13 जून तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग की माने तो अगले चार से पाच दिनों तक गर्मी बरकरार रहेगी। क्योंकि मध्य और उत्तरी इलाके में वर्षा की गतिविधि बनी रहने की संभावना है। अभी उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर अलग-अलग चक्रवाती घेरा बना हुआ है, जिसके प्रभाव से क्षेत्र में वर्षा की गतिविधि बनी हुई है। नवतपा समाप्त होने के दूसरे दिन ही तापमान सामान्य से नीचे उतर गया। जबकि अगले चौबीस घंटे में इसमें अधिक बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।
इसके तीन-चार दिन पहले से प्री-मानसून शॉवर शुरू हो जाएगा। बैकुंठपुर में 13 जून के आसपास मानसून के एंट्री करने की संभावना है। लिहाजा 9-10 जून से क्षेत्र में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours