भैयालाल राजवाडे ने तीसरी बार पीएम बनने पर नरेन्द्र मोदी को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार शपथ लेने पर कोरिया जिले में भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। सरकार बनने पर मिठाई वितरण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है। एनडीए की सरकार बनने की खुशी में जिले में जगह-जगह पर जश्न का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। प्रधानमंत्री के जयकारे लगाए।
इस अवसर पर पूर्वमंत्री व बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाडे कहा कि देश वासियों ने पीएम नरेंद्र मोदी में विश्वास जताया है। उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार शपथ लेने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में बीते 10 वर्ष अभूतपूर्व विकास एवं जनकल्याणकारी युग के रूप में जनता-जनार्दन के सामने आये हैं। उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की मजबूत सरकार भारत के गरीब, युवा, अन्नदाता एवं नारी शक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहेगी एवं संपूर्ण विश्व में भारत की धाक को और भी बढ़ाएगी।


+ There are no comments
Add yours