बलौदाबाजार की घटना को बताया दुखद…..कहा विधायक बनते ही मैंने सभी अधिकरियो को लिख था पत्र
बलौदा बाजार की घटना को बेहद चिंतनीय और दुखद बताते हुए पूर्वमंत्री और बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि बलौदा बाजार में हुई घटना और विचारणीय है। उपद्रवियो द्धारा शासन की संपत्ति को जिस तरह से क्षति पहुंचाई गई है उसे किसी भी तरीके से सही नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने बलौदा बाजार की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि मैंने विधायक बनते हैं कोरिया कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं सभी विभागों को पत्र लिख कर कह दिया था कि जनता की जो भी शिकायत उनके कार्यालय तक आती है उसका निराकरण सप्ताह भर के भीतर किया जाए। जिससे लोगों को कार्यालयो के चक्कर न काटने पड़े। बलोदा बाजार की घटना के बाद एक पर फिर उन्होंने कोरिया जिला प्रशासन के सभी जिला अधिकारियों से कहा है कि वह जनता से मिले किसी भी शिकायतो की अनदेखी न करें एवं सप्ताह भर के भीतर शिकायतों का निराकरण करें। जिससे लोगों को भी या महसूस होना चाहिए की छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार जनता के लिए है जनता की है और जनता के हित में कार्य कर रही है।
किसानो और आम लोगो को मिले सुचारु बिजली
विधायक ने कहा कि तेज गर्मी/लू का मौसम चल रहा है। ऐसे में पूरे जिले में गांव हो या शहर, कहीं भी अनावश्यक बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए। बिजली तभी कटे, जब बहुत जरूरी हो। ट्रांसफार्मर जलने/तार गिरने, ट्रिपिंग जैसी समस्याओं का बिना विलंब निस्तारण किया जाए। वही पर किसानो को खेती के सीजन को देखते हुए सुचारु रुप से बिजली देने की बात कही है।
आपदा में प्रभावितो को तत्काल मिले लाभ
गर्मी और बरसात का यह सीजन सतर्क और सावधान रखने के समय है। आग लगने, अतिवृष्टि, अनावृष्टि, सर्पदंश, आकाशीय बिजली जैसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है। एैसे में प्रभावित परिवार तक शीघ्रता से राहत पहुंचने का प्रबंध किया जाए।
छात्रावासो पर ध्यान दे अधिकारी
कुछ महिनो पहले सोनहत के छात्रावास में घटी घटना को ध्यान में रखकर बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाडे ने क्षेत्र में आवासीय बालिका विद्यालयों एवं छात्रावासो को साप्ताहिक निरीक्षण किये जाने की बात कही है। साथ ही वहां खान-पान, साफ-सफाई, सुरक्षा आदि हर एक व्यवस्था का सूक्ष्मता से अवलोकन करने एवं जहां कमी हो उसे तत्काल दुरुस्त कराया जाए ।


+ There are no comments
Add yours