बैकुंठपुर नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर का ध्यान आकर्षण करवाते हुए कहा कि इस समय शहर के वार्डो में नाले नालिया गंदगी से पटे हुए हैं। उनकी कार्ययोजना बनाकर तत्काल सफाई कराई जाए। नगरपालिका के वार्ड के लोग मूलभूत सुविधाओं तक को तरस रहे कई महीनो से नगर पालिका में नहीं हो रही है बैठक जिससे शहर का विकास रुक गया है पूर्वी मे कई बार पत्राचार किया जा चुका है।
शहर में समस्याओं का अंबार है। वार्ड निवासी कई बार समस्याओं को लिखित में वार्ड पार्षद और नगर पालिका में दे चुके हैं। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। वार्ड की सड़कों पर कचरा है इस ओर कोई ध्यान नहीं है। वार्ड में यदि कोई काम होता है तो वह सही तरीके से पूरा नहीं होता। इसका खामियाजा वार्ड में रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ता है।
नगर पालिका सड़क बनाता है तो नालियां छोड़ दी जाती हैं। नालियां बनाता है तो सड़क नहीं बनाई जाती है। इससे कभी सड़क ऊंची तो कभी नालियां सड़क से ऊंची रह जाती हैं। इस वजह से घरों का गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है। पानी भरने के कारण सड़कों पर चलने वाले नागरिक के ऊपर कई प्रकार के संक्रमण रोग फैलता है वार्ड की गलियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सफाई कर्मचारी समय पर वार्ड में सफाई करने के लिए नहीं पहुंचते। इस कारण कारण वार्ड में हर ओर गंदगी फैली रहती है। लेकिन, इसके बाद भी सफाई नहीं होती है।
शहर के कई वार्ड में स्ट्रीट लाइट खराब होने से शाम होते ही गलियों और सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। शहरवासियो को परेशानी का सामना करना पड़ता है इन दिनो कई प्रकार के विषैला जीव जंतु सड़कों पर निकलते हैं जिससे आए दिन कोई भी बड़ी घटना घटित हो सकती है ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours