विभाग को 2 दिन लगे ट्रांसफार्मर बदलने में…..छिदडाढ में तार पर पेड गिरा
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर की बिजली व्यवस्था बेपटरी नजर आ रही है यही कारण है कि मंगलवार को सुबह से क्षेत्र का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बैकुंठपुर के चार बैंको में कामकाज पूरी तरह से ढप्प हो गया । जिन बैंको में कामकाज बिजली न होने से प्रभावित हुआ उसमें बैंक ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ राज्य ग्रामिण बैंक, यूनियन बैंक में मंगलवार और वुद्धवार को कामकाज पूरी तरह से प्रभावित रहा। इससे लोगों सहित व्यापारियों को भी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अमृत टोप्पो ने बताया कि मंगलवार को बैंक शुरु होने के कुछ देर बाद बिजली चली गई इस दौरान हमने बेंक के यूपीएस से काम काम कुछ देर चलाया जिसके बाद यूपएस भी खत्म हो गया और बैंक में कामकाज बंद हो गया।
बैंक के काम काज प्रभावित रहे जिसका खामियाजा यहां के लोगों को उठाना पड़ रहा है। पैसे नहीं मिलने से लोगों के कई काम अटके हुए हैं। वहीं व्यापारियों को भी व्यापार में परेशानी हो रही हैं और व्यापार प्रभावित हो रहा है। उल्लेखनीय है जिला मुख्यालय होने के कारण व्यवसायिक गतिविधियो के लिए व्यापारियों द्वारा रोज लाखों रुपए का लेन देन बैंक द्वारा करते है। बैंक में लेन देन प्रभावित होने से हर वर्ग के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों की मानो तो लगातार 2 दिनों से बैंक में कामकाज नहीं होने से जहां उन्हें नुकसान का सामना करना पड़़ रहा है, वहीं उपभोक्ताओं को आवश्यकता का सामान नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड रहा है।
विभाग को 2 दिन लगे ट्रांसफार्मर बदलने में
शहर में बिजली की आंख मिचौनी तो लगातार चलती रहती है। किन्तु श्हर के एक हिस्से का ट्रांसफार्मर खराब हो जाये और उसे बदलने में दो दिन लग जाये यह बडी विडंबना है। बहरहाल बुद्धवार को 4 बजे विभाग द्धारा नया ट्रांसफार्मर विश्रामपुर से लाकर नगाया गया जिसके बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाहाल की जा सकी।
छिदडाढ में तार पर पेड गिरा…..विभाग बेसुध
वुद्धवार बैकुंठपुर के छिदडाढ में मुख्य सडक पर बिजली के तार पर पेड की डाली गिर जाने के कारण 4 बजे शाम तक बिजली बाहाल नही की जा सकी। बताया जा रहा है कि बजरंग होटल के सामने पेड की डाली टूट कर सुबह 11 बजे के आसपास बिजली के तार पर गिर गई जिसके बाद शाम 4 बजे तक विभाग को जानकारी देने के बावजूद विभाग ने इसकी सूध नही ली।





+ There are no comments
Add yours