छत्तीसगढ़ प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रवक्ता एवं नगर निगम चिरमिरी के पार्षद शिवांश जैन ने चिरमिरी secl मुख्य महा प्रबंधक से मिलकर तीन महत्वपूर्ण मांग को पूर्ण करने हेतु ज्ञापन सोपा — जिसमें प्रमुख रूप से डोमन हिल में नगर निगम द्वारा 3 करोड़ की लागत से बन रहे सर्व सुविधायुक्त मंगल भवन पर secl द्वारा लगा स्टे हटाने की मांग की गई —- इसके साथ वर्तमान में secl द्वारा चिरमिरी के विभिन्न क्षेत्रों में secl के मकान में रह रही जनता और रिटायर्ड कर्मचारियों को मकान खाली करने का नोटिस देने का भी विरोध उनके द्वारा किया गया, एवं इसे तत्काल रोकने को कहा गया — एवं तीसरे बिंदु में अंजनहिल और बरतूँगा हिल में खुलने वाली निजी खदानों में क्षेत्र के युवा बेरोजगारों को अधिक से अधिक रोजगार देने हेतु मांग की गई ,– उपरोक्त मांग पूर्ण न होने पर आगामी समय में उनके द्वारा धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन भी किया जाएगा, गौर तलभ है की पार्षद शिवांश जैन काफी समय से इस प्रकार के जनहित के विभिन्न मुद्दे उठाते रहते हैं, जो क्षेत्र के प्रति उनके विकास की सोच को दर्शाता है, इस दौरान उनके साथ पार्षद सुनील मुकेश इकराम नितिन सिंह वीरू खान अशरफ अली राहुल मलिक पूर्व एल्डरमैन उमाशंकर अलगमकर मोहम्मद शहाबुद्दीन दिनेश वस्त्रकार एवं अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे!

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours