प्रदेश भर में प्रर्दशन पर विधायक बोले कांग्रेस चोरी और सीनाजोरी कर रही है

बलौदाबाजार में बीते 10 जून को हुई हिंसा के बाद सियासत अब अपने चरम पर नजर आ रहा है। इस पूरे मामले पर देश प्रदेश में हलचल मची हुई है और सियासी पारा लगातार बढ़ते जा रहा है। इस दौरन बैकुंठपुर विधायक और पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाडे कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहां कि 15 हजार प्रदर्शनकारियों के लिए भोजन कि व्यवस्था, उन लोगों के धरना प्रदर्शन में आने के लिए बस, गाड़ी कि व्यवस्था, मंच में कौन बैठा है ये भी तो दिख रहा है। क्या देवेंद्र यादव सतनामी हैं ये कांग्रेसी बताए? वहा के कलेक्टरेट में आगजनी एवं तोड़फोड़ पर श्री राजवाडे ने कहा कि ये घटना शासन प्रशासन को धोखे पे रखकर उपद्रवी तत्वों द्वारा कि गयी है। भाजपा के जांच टीम ने निरीक्षण किया और समाज के लोगों से चर्चा की है सतनामी समाज के लोग सरल इंसान हैं समाज के आंदोलन में उपद्रवी तत्व के लोग शामिल हैं जिसकी वजह से बलौदाबाजार में हुई प्रदर्शन हिंसा में तब्दील हो गई। इस हिंसा में कांग्रेस का ही हाथ हैं इसमें कांग्रेस को लोग भी शामिल हैं कई ऐसे वीडियो, फोटो भी सामने आए हैं जिनके आधार पर जांच हो रही है। एक ओर हमारी सरकार को बदनाम करने की नाकाम कोशिश कर रहे है दूसरे ओर प्रदेश भर में प्रर्दशन का अपने पर कार्यवाई न हो इसका दवाब बनाने का प्रयास कर रहे हैं। किन्तु हमारी सरकार एक एक गुनहगार को कडी सजा देने जा रही है कोई भी बचेगा नही चाहे वह कितना भी बडा हस्ती क्यो न हो ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours