न्यायालय तहसीलदार बैकुण्ठपुर के गत 27 मई के स्थगन आदेश के बावजूद सुदीप एक्का पिता-पीटर एक्का, सुकेशनी एक्का पिता-पीटर एक्का व तारा मनी एक्का पति-पीटर एक्का के द्धारा निर्माण कार्य जारी रहने पर ग्रामिणो ने अपनी नारजगी जताया है । ग्रामिणो का कहना है कि तहसील न्यायलय के आदेश को नजर अंदाज करते हुए विवादित भूमि पर कुछ लोगो के द्धारा जबरन निर्माण कराया जा रहा है जबकि निर्माण के शिकायत पर चरचा पुलिस ने भी रोकने को कहा था ।
इससे पूर्व ग्राम पंचायत सरडी जनपद पंचायत बैकुंठपुर के द्वारा तहसील बैकुंठपुर आवेदन प्रस्तुत किया गया था कि कुछ लोगो के द्वारा पंचायती रोड बाउन्ड्री वाल का निमार्ण कर अतिक्रमण किया जा रहा है। जिस संबंध में ग्राम पंचायत सरडी के द्वारा आपत्ति पेश की गयी है तथा स्थगन की मांग की गई। इसी के आधार पर निर्माण कार्य पर अस्थायी रूप से स्थगन आदेश जारी किया गया ।
पंचायत का कहना है कि ग्राम सरडी के शासकीय भूमि चर्च मार्ग सडक व नहर मद के भुमि पर अवैध अतिक्रमण कर हो रहे है । विवाद पर हल्का पटवारी एवं ग्राम पंचायत सरपंच व ग्रामवासियों द्वारा आवश्यक समझाईश देने के बावजुद भी व ग्राम पंचायत का अनुमति लिए बिना जबरन निर्माण कार्य सुदीप एक्का द्वारा कराया जा रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours