देखना होगा….व्यवस्था में आगामी दिनो में सुधार होता है या फिर आंदोलन पर जाते है कर्मी

`

बैकुंठपुर का जिला अस्पताल पिछले 5 सालो से आईसीयू में है यह बात किसी से छुपी नही है। इस दौरान कई कलेक्टरो सहित अन्य अधिकारियो ने कई बार व्यव्स्था में सुधार करने के लिए गंभीर प्रयास किया । किन्तु लालचखोरो की गिरोह ने एैसे लोगो के खिलाफ तमात हथकंडे अपनाने में कोई कोर कसर नही छोडा। नतीजा व्यवस्था में सुधार लाने की मंशा रखने वाले निबटा दिये गये । अब देखना है कि बैकुंठपुर विधायक के खिलाफ यह गिरोह क्या हथकंडे अपनाता है। आने वाले दिनो में यह नजारा भी अपने आपमें बडा दिलचस्प होगा।
बहरहाल मंगलवार को बैकुंठपुर जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे सत्तारुढ दल के विधायक व पूर्वमंत्री और ईलाज वाले बाबा के नाम से देश भर में मशहूर भैयालाल राजवाडे अव्यवस्था देख बिफर पड़े और अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाते हुए जमकर फटकार भी लगाई और जल्द अव्यवस्था सुधार करने सीएमएचओ को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कई मरिजो के परिजनो ने उनसे जिला अस्पताल की शिकायत करते हुए अपनी आपबीती सुनाई। विधायक ने अस्पताल में विभिन्न वार्डों का भी निरीक्षण किया और मरीजों को परोसे जाने वाले भोजन पर अपनी नाराजगी व्यक्त की और सीएमएचओ डॉ. आर.एस.सेंगर व अस्पताल अधिक्षक डॉ. राजेन्द्र बनसरिया को फटकार लगाते हुए अव्यवस्था सुधार करने निर्देश दिए।

मुझे कमरा दो, मैं रोज आकर बैठूंगा

विधायक भैयालाल राजवाडे ने अध्किारियो से कहा कि मुझे एक कमरा दो मैं प्रतिदिन आकर यहा बैठूंगा हर दिन मरिजो की समस्या सूनूंगा। अव्यवस्था मिली तो कतई बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान विधायक ने जिला अस्पताल में सीएमएचओ व सिविल सर्जन से इस संबंध में जानकारी मांगी तो उन्होंने चुप्पी साध ली। उन्होने कहा कि सुधर जाओ अव्यस्था किसी भी किमत पर बर्दास्त नही किया जायेगा।

अस्पताल में शिकायतो का अंबार

जिला अस्पताल के चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है और अस्पताल के वार्डों में भी गंदगी पसरी हुई है, साथ ही चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में अटैच शौचालयों की भी स्थिति दयनीय है। न तो अस्पताल में समुचित साफ-सफाई की जा रही है और न ही मरीजों को बेहतर उपचार ही मिल पा रहा है।

प्राईवेट लिमिटेड बन गया है जिला अस्पताल

बैकुंठपुर विधायक के आगे बडी चुनौति यह है कि विगत 4 से 5 सालो में बैकुंठपुर जिला अस्पताल को कुछ लालच खोर लोगो के द्धारा जिसमें जिला अस्पताल में वर्षो से पदस्त कर्मचारी व अधिकारी जिन्होने अपने प्राईवेट फर्म खोल कर जिला अस्पताल को प्राईवेट लिमिटेड बना रखा है । कांग्रेस सर्मथक कुछ खास वर्ग के लागो को जब तक जिला अस्पताल से हटाया नही जायेगा तब तक यहा की कुव्यवस्था में परिर्वतन नही हो सकता। अब देखना होगा कि दश्को से जिला अस्पताल में कब्जा जमाये इन सूरमाओ से विधायक कैसे निबटते हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours