बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाडे ने आपातकाल लगाए जाने को लेकर कांग्रेस पर एक बार फिर निशाना साधा और कहा कि चुनिंदा लोगों की कुर्सी बचाने के लिए 80 करोड़ लोगों की आवाज दबा दी गई। आपातकाल की 49वीं बरसी पर बात करते हुए भैयालाल ने कहा कि 25 जून को देश के इतिहास में काले दिन के रूप में याद किया जाता है।

उन्होने कहा कि आज सिद्ध हो गया कि कांग्रेस के एजेंडे को उनके सहयोगी प्रार्टीया समझ रही है यही कारण है कि लोकसभा स्पीकर के दवोदारी पर ममता, शरद पावार और कई प्रार्टीया से साथ न मिलता दिखा। जिस कारण ओम बिडला दोबारा स्पीकर के तौर पर ध्वनि मतो से विजयी हुए। प्रतिदिन सुबह उठकर कांग्रेस के लोग जिस प्रकार मोदी विरोधी चालिसा गा रहे हैं उसकी बैलून फूट गया। अब भी कांग्रेस को होश में आ जाना चाहिए अन्यथा जनता से झूठ बोलकर पाई गई 99 सीट अगली बार आधी भी नही रह जायेगी।

उन्होंने कहा, उन्हें विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए। लेकिन अगर आप अपनी हार को पचा नहीं पा रहे हैं तो आप सत्ता की ओर देखते रहेंगे और हमेशा विपक्ष में बने रहेंगे। श्री राजवाडे ने कहा कि छत्तीसगढ की 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा की प्रचंड जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यापक लोकप्रियता के कारण हुआ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours