ग्रामिणो के साथ भाजपा युवा मोर्चा ने दिया अल्टिमेटम

डेढ महिने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने और तहसीलदार को बार-बार खबर करने पर कार्यवाई के लिए टाल-मटोल करने पर ग्रामीणो व ग्राम पंचायत सहित भाजपा युवा मोर्चा के लोगों ने इस पर गहरी नागराज की व्यक्त करते हुए कहा है कि यदि सप्ताह भर के भीतर इस पर तहसील के द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है और अवैध निर्माण को नहीं हटाया जाता है तो इसके खिलाफ तहसील कार्यालय का घेराव भाजपा युवा मोर्चा सहित ग्रामिणो के द्वारा किया जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कि एक खास समुदाय के द्धारा इस निर्माण को अवैध निर्माण को रोकने के लिए जिला प्रशासन के कुछ अधिकारी एवं उनके संगठन भी लटकाने को हर संभव प्रयास कर रकी है। ग्रामिणो ने बताया कि सच्चाई को जानने के बावजूद भी लगातार ग्राम पंचायत के लोगों एवं आवाज उठाने वाले लोगों को लालच देने का प्रयास कर इस अवैध निर्माण को रोकने का प्रयास कर रहा है।
विदित हो कि न्यायालय तहसीलदार बैकुंठपुर के गत 27 मई के स्थगन आदेश के बावजूद सुदीप एक्का पिता-पोटर एक्का, सुकेशनी एक्का पिता-पीटर एक्का व तारा मनी एक्का पति-पोटर एक्का के द्वारा निर्माण किया गया। तहसील के आदेश को नजर अंदाज करते हुए पंचायत की भूमि पर कुछ लोगो के द्वारा जबरन निर्माण कराया जबकि निर्माण की शिकायत पर घरचा पुलिस ने भी रोकने को कहा था।
इससे पूर्व ग्राम पंचायत सरडी पंचायत के द्वारा तहसील बैकुंठपुर में आवेदन प्रस्तुत किया गया था । एक जाति के लोगो के द्वारा पंचायती रोड पर बाउन्ड्री वाल का निमार्ण कर अतिक्रमण किया जा रहा है। जिस संबंध में ग्राम पंचायत सरडी के द्वारा आपति पेश की गयी है तथा स्थगन की मांग की गई।
पंचायत का कहना है कि ग्राम सरडी के शासकीय भूमि चर्च मार्ग सडक व नहर मद की भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है। विवाद पर हल्का पटवारी एवं ग्राम पंचायत सरपंच व ग्रामवासियों द्वारा समझाईश देने के बावजुद बावजुद भी भी व ग्राम पंचागत का अनुमति लिए बिना जबरन निर्माण कार्य कराया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours