बैकुंठपुर ।

कलेक्टर कोरिया के द्धारा फटकार के बाद हरकत में आया खनिज विभाग ने जिला खनिज अधिकारी भूषण कुमार पटेल के नेतृत्व में एक रेती मिनी हाइवे सी.जी. 16, सी.जी.6923 को अवैध परिवहन करते पटना में जब्त की वहीं छिंदडाँड़ में अवैध परिवहन करते एक ईंट से भरे ट्रेक्टर सी.जी. 29, ए.जी. 0121 को पकड़ा गया।
जिला खनिज अधिकारी ने जानकारी दी है कि जब्त वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सौंपते हुए वाहन चालक अशोक बेक व भुवन तथा वाहन मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हाईवे को पटना थाना तथा ट्रेक्टर को चर्चा के सुपुर्द की गई है। मिनी हाइवे ट्रक का मालिक जगदीश साहू व ट्रेक्टर मालिक राजकुमार साहू बताया गया है।
खनिज अधिकारी ने जानकारी दी है कि गौण खनिज के तस्करों व अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार इसी तरह कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही में जिला खनिज अमला के खनिज सिपाही लिकेश देवांगन, मेवाराम कनोजिया एवं भोजेश्वर यादव शामिल थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours