आयोजन 11 जुलाई को दुनिया भर में मनाया जाता है जनसंख्या दिवस
बैकुंठपुर ।
न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग में कार्यशाला का आयोजन किया गया। 11 जुलाई को सारी दुनिया में जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1989 में यूनाईटेड नेसंस डेवलपमेंट प्रोग्राम की गवर्निंग कांउसिल ने 11 जुलाई की तारीख को विश्व जनसंख्या दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया था, 11 जुलाई 1990 से यह दिन विश्व जनसंख्या के रूप में मनाया जा रहा है। इस वर्ष 2024 विश्व जनसंख्या दिवस का थीम लीव नो वन बिहाईन्ड काउन्ट एवरी वन मतलब किसी को पीछे न छोड़े सबकी गिनती करें। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य वर्तमान में बढ़ती आबादी के कारण होने वाले दुश्प्रभावों और इससे जुड़े सभी मुद्दो की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित कर उन्हे जागरूक करना है, के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया, साथ ही जनसंख्या की महत्व एवं जनसंख्या नियंत्रण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। जनसंख्या के प्रभाव जैसे-गरीबी, जच्चे-बच्चे का स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, परिवार नियोजन, वातावरण, मानव अधिकार सभी का प्रभावित होना है। उक्त कार्यशाला का आयोजन एवं प्रस्तुतीकरण असिस्टेंट प्रोफेसर मिसेज कौशिल्या मराबी के द्वारा प्राचार्य डॉ. अंजना समुएल के मार्गदर्षन में अन्य षिक्षकों की उपस्थिति में सम्पन्न किया गया।


+ There are no comments
Add yours