घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल भी जप्त
कोरिया पुलिस की तत्परता के कारण 24 घंटे के भीतर नाबालिक से बलात्कार के आरोपी को उसे सहयोगी समेत पुलिस ने गिरफ्तार कर हवालात के पीछे पहुॅचा दिया। मामले में मिली जानकारी के अनुसार 17 जुलाई को प्रार्थिया थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया की मझली लड़की है जो कक्षा 10 तक की पढ़ाई की है, जिसकी उम्र 16 वर्ष 06 माह है। 12 जुलाई 2024 के रात्र 09 बजे महराजपुर के द्धारा कमलेश सिंह मेरी नाबालिक पुत्री को शादी करूंगा कहकर जबरन अपने दोस्त राहूल साहू के साथ उसके मोटर सायकल में बिठाकर अपने घर महराजपुर ले गया है और उसके साथ जबरजस्ती शारीरिक शोषण किया है। घटना से पुलिस अधीक्षक कोरिया को अवगत कराया गया, एसपी कोरिया द्वारा थाना प्रभारी चरचा को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जिस पर थाना चरचा में अपराध क्रमांक 167/2024 धारा 64(2)(ड), 96, 137(2),142 बीएनएस एवं 4, 6, 17 पॉक्सो एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस ने विवेचना के दौरान प्रकरण के दोनो आरोपियों को थाना चरचा की टीम द्वारा उनके निज निवास ग्राम महराजपुर, नागपुर से गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ किया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी कमलेश सिंह ने बताया कि 12 जुलाई के रात लगभग 09 बजे वह अपने साथी राहूल साहू के साथ उसके मोटर सायकल में पीड़िता के घर के पास आकर उसे प्रलोभन एवं भय दिखाकर पीड़िता का अपहरण कर अपने घर ले गया था, जहाँ वह उसके साथ जबरन शारीरिक शोषण किया है। प्रकरण में सह आरोपी राहूल साहू को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को भी जप्त किया गया है
आरोपियों का नाम –
- कमलेश सिंह पिता स्व. मोहर सिंह, उम्र 20 वर्ष,
- राहूल साहू पिता दिवाकर साहू, उम्र 20 वर्ष,
दोनों निवासी महराजपुर नागपुर
थाना पोंड़ी जिला एम.सी.बी.


+ There are no comments
Add yours