केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना में विभाग की लापरवाही के कारण योजना के कार्य समय पर पूरा नहीं होने के कारण जल जीवन मिशन के कार्यों को लेकर प्रदेश़ सरकार अब एक्शन मोड में आ गई है। अवर सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 6 जिलों के साथ बैकुंठपुर के कार्यपालन अभियंता चंद्रबदन सिंह को निलंबित कर दिया है। इन पर जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही बरतने और ऊपर के अधिकारियों को गलत रिपोर्टिंग करने का गम्भीर आरोप लगा है। विभाग के इस कार्रवाई से हड़कम्प मचा है। गौरतलब हो कि प्रदेश सरकार ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में बड़ी कार्रवाई की है। 6 जिलों के कार्यपालन यंत्री को सस्पेंड कर दिया है तो 4 जिलों के ईई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री ने बैठक में दिये थे निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विगत दिनों जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान इसे राज्य और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक काम करने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने जल जीवन मिशन के प्रगतिरत कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने को कहा था। मिशन के कार्यों पर नाखुशी जाहिर करते हुए अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा गांवों में शत-प्रतिशत घरों में नल से पानी पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह और त्रुटिपूर्ण रिपोर्टिंग करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमानुसार निलंबन अवधि में इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

इस कारण योजना अब तक नही ले सका मूर्तरुप

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना में विभाग के अधिकरियो से मिली भगत कर ठेकेदारो द्धारा लापरवाही के कारण योजना के कार्य समय पर पूरा नहीं हो रहे हैं। वहीं करोड़ों की इस योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। कई जगह लाइन से कनेक्शन का पाइप निकालने के बावजूद भी टोंटी नहीं लगाई है, जिससे सप्लाई के समय पानी व्यर्थ बहता है तो कही पर सप्लाई ही चालू नही की जा सकी है। दूसरी ओर पेयजल लाइन डालने के लिए तोड़ी सीसी रोड़ की भी अध्किांश जगहो पर अभी तक मरम्मत नहीं की है। जिससे वाहन चालकों व राहगीरों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours