प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी 24 जुलाई को विधानसभा


घेराव की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कोरिया कांग्रेस कार्यलय में बैठक कर रुपरेखा बनाया गया है। जिला संगठन प्रभारी, जिला अध्यक्ष की उपस्थित में एक दिवसीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित की जिसमें 300 से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गई। कां्रगेस का कहना है कि भाजपा की सरकार बनी है तब से किसान, युवा, महिला, छात्र सभी वर्ग परेशान है लगातार प्रदेश में आपराधिक घटनाओं, बदहाल स्वथ्य व्यवस्था, बढ़ती मलेरिया, डायरिया, विद्युत समस्या, शिक्षा व्यवस्था, बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी जैसे प्रदेश के आम जनता की महत्वपूर्ण मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कोरिया जिले के प्रभारी पूर्व विधायक रामदेव राम के उपस्थिति में कांग्रेस कार्यालय बैकुंठपुर राजीव भवन में बैठक गत दिवस हुई जिसमें रायपुर में विधानसभा का घेराव किए जाने तथा कोरिया जिले के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई और साथ ही छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर 24 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में राजधानी रायपुर में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में जिला अध्यक्ष कोरिया प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, भूपेंद्र यादव, संगीता राजवाड़े, गणेश राजवाड़े, रामकृष्ण साहू हित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours