केंद्रीय आम बजट को कांग्रेस ने निराशाजनक बताते हुए प्रदेश को कुछ भी नही देने की बात कही है। कांग्रेस का कहना है कि यह बजट भी पुरानी बोतल में नई शराब जैसा एवं आम चुनाव के बाद पहला बजट किसानों को लेकर भी जो घोषणाएं की गई, वह झूठी हैं। वहीं टैक्स स्लैब को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। दूसरी ओर भाजपा ने कहा है कि यह बजट देष को मजबूत करने वाला बजट है। इसमें सभी के कल्याण के लिए प्रावधान है। यह सबको राहत देने वाला बजट है ओर इससे देश मतबूत होगा। भाजपा ने कहा कि बजट में मोबाइल फोन सस्ता, कैंसर की दवा भी सस्ती, लिथियम आयन बैटरी सस्ती करने की घोषणा यानी इलेक्ट्रिक व्हीकल भी सस्ते होंगे। ज्वेलरी भी सस्ती करने की घोषणा की गई है।

– भैयालाल राजवाडे

पूर्वमंत्री व बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाडे का कहना है कि बजट काफी उम्मीदों भरा है बजट का सर्वाधिक लाभ भारत के किसानों के नसीब में है। वही पर कैंसर की दवा सस्ती हो इसके लिए प्रावधान किया गया। वित्त मंत्री ने देश के अन्नदाताओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं, जिस पर पूरा देश पहले से नजर लगाए बैठा था। कृषि क्षेत्र का विकास हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है जो बजट बता रहा है।

वंदना राजवाडे
भाजपा नेत्री व जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाडे का कहना है कि वित्त मंत्री ने पहली बार काम करने वाले उद्यमों को एक महीने का वेतन दिया जाएगा। पहली बार काम करने वाले कर्मचारियों को एक महीने का वेतन 15,000 रुपये तक डीबीटी किया जाएगा, पात्रता सीमा 1 लाख रुपये प्रति माह होगी यह देश के 210 लाख युवाओं को लाभ मिलेगा।

रेवा यादव
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रेवा यादव का कहना है कि शहरी आवास 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश से 1 करोड़ शहरी गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की आवास संबंधी ज़रूरतों को पूरा किया जाएगा। 1 करोड़ घरों के लिए छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना शुरू की गई है। जो 5 करोड लोगो को लाभ देगा।

– देवेन्द्र तिवारी
वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए मानक कटौती 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये की गई । नई टैक्स व्यवस्था में वेतनभोगी कर्मचारी आयकर में 17,500 रुपये बचाएंगे । नई टैक्स व्यवस्था में सबसे कम स्लैब 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये किया गया । नई टैक्स व्यवस्था में 3-7 लाख रुपये के स्लैब पर 5 फिसद टैक्स लेगेगा जिससे देश के बडे मध्यम वर्ग को बडा लाभ दिया गया है।

– बसंत राय
भाजपा नेता बसंत राय ने कहा कि निर्मला सीतारमण ने आम आदमी के लिए कर संबंधी घटनाओं को काफी हद तक कम कर दिया है और उद्योग के लिए अनुपालन को आसान बना दिया है, जो कि एक बड़ी सफलता है। जीएसटी के लाभों को और बढ़ाने के लिए तर्कसंगत बनाने का प्रयास की बात कही गई है जो स्वागत योग्य है।

– सुभाष साहू
भाजपा नेता सुभास साहू ने कहा कि यस बजट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो के लिए बड़ी राहत की घोषण की है। वित्त मंत्री ने बाढ़ प्रबंधन के लिए सहायता देने की बात कही है इसके साथ ही अन्य राज्यो को भी वित्तीय सहायता प्रदान किया जायेगा। जिससे वर्तमान में देश में बाढ प्रभावित क्षेत्रो को बडा लाभ दिया गय है।

– सुवैज अहमद
भाजपा नेता सुवैज अहमद ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के लिए ऋण गारंटी योजनाओं पर वित्तमंत्री ने मशीनरी और उपकरणों की खरीद के लिए बिना किसी संपार्श्विक और गारंटी के टर्म लोन की सुविधा देने के लिए एक नई योजना शुरू की जाएगी। यह गारंटी फंड 100 करोड़ रुपये तक की गारंटी प्रदान करेगा। यह बोरोजगार युवाओ के लिए बडी सहूलियत है।

– अनिल कुमार साहू
भाजपा नेता अनिल कुमार साहू ने कहा कि गांव, गरीब, किसान सभी वर्गों का सपना पूरा होगा। विकसिति भारत के विराट संकल्प को पूरा करेगा। महिलाओं के लिए विशेष कई योजना शुरू की गई है। सरकार ने जनहित में कई कदम उठाए हैं। बजट में मोबाइल फोन सस्ता, लिथियम आयन बैटरी सस्ती करने की घोषणा यानी इलेक्ट्रिक व्हीकल भी सस्ते होंगे।

– भानूपाल
भाजपा नेता भानूपाल ने कहा कि वित्त मंत्री ने बजट में कहा है कि 5 वर्षों में 4.1 करोड़ युवाओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पांच योजनाएं शुरू की जाएंगी, जिसके लिए 2 लाख करोड़ रुपये का केंद्रीय व्यय होगा। इस बजट में हम रोजगार, कौशल विकास, एमएसएमई और मध्यम वर्ग पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

– शिल्पी गुप्ता
भाजपा नेत्री व पार्षद शिल्पी गुप्ता ने कहा कि वित्त मंत्री ने घोषणा किया कि कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना प्राथमिकता होगी। यह छात्रावासों की स्थापना और महिलाओं के लिए विशेष कौशल कार्यक्रम आयोजित करने के लिए साझेदारी बनाकर किये जाने की बात कही गई है जिससे महिलाओ को संबल मिलेगा।

– अमित चिकनजूरी
युवा भाजपा नेता अमित चिकनजूरी ने कहा कि सरकार घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने की बात कही है। मॉडल कौशल ऋण योजना को संशोधित कर 7.5 लाख रुपये तक के ऋण की सुविधा दी जाएगी जोकि युवाओ के लिए बडी बात है।

– राम प्रसाद राजवाडे

वैध राम प्रसाद राजवाडे ने कहा कि वित्त मंत्री ने रोजगार, कौशल विकास, कृषि और विनिर्माण पर फोकस करते हुए 2047 तक विकसित भारत के लिए रोडमैप है। मोदी 3.0 के तहत पहला बजट एक आर्थिक दृष्टिकोण तैयार करता है जो फिस्कल प्रूडेंस को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है।

– प्रदीप गुप्ता
कोरिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि ने कहा बजट का एक बड़ा हिस्सा राष्ट्रपति के अभिभाषण और आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट की पुनरावृत्ति है। टैक्स में किसी भी तरह की कटौती का स्वागत है। लोगों के हाथ में पैसा देना अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का सबसे अच्छा तरीका है। इसलिए निराशा भरा बजट है। केवल बिहार और आंध्रा का बजट है।

– योगेश शुक्ला

पीसीसी सदस्य व कददावर कांग्रेसी नेता योगेश शुक्ला ने कहा कि केंद्रीय बजट को जनविरोधी करार देते हुए कहा कि इसमें गरीबों का ध्यान नहीं रखा गया। एक समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि आयकर स्लैब में बदलाव से किसी की मदद नहीं होगी। गरीब के लिए इस बजट में कुछ नहीं है। किसान का आय कैसे ज्यादा किया जाये इस बजट में कुछ नहीं है।

– मुख्तार अहमद

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुख्तार अहमद ने कहा कि भाजपा 4 करोड़ नौकरियां देने की बात कह रही है पिछले 10 वर्षों में आपने कितनी नौकरियां दीं? राज्यो से पलायन के मुद्दे पर क्या? देश भर को झुनझुना देकर बहलाया जा रहा है। खासकर युवा वर्ग को बेवकफ बना रही केन्द्र सरकार ।

– नजीर अजहर

पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर ने कहा कि 2014 में केंद्र की बीजेपी सरकार ने कहा कि 2022 में किसानों की आय दुगुनी करेंगे। 2022 में सबको आवास देंगे। 2022 तक 80 करोड़ लोगों को नौकरी-रोजगार देंगे। अब 2024 खत्म होने को जा रहा है लेकिन इनकी जुमलेबाजी की आदत नहीं गई।

– कृष्णा राजवाडे
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कृष्णा राजवाडे ने कहा कि भाजपा संविधान से आंखें मूंद कर स्तुति गान वाला बजट बनाई है इससे कुछ हासिल नहीं होगा। रोजगार के लिए आपने गोल-गोल बातें करने वाला एवं ये बजट खास लोगों का खास लोगों द्वारा खास तरह से बनाया बजट है। बय यह कुर्सी बचाओ बजट है।

– लाल मूनि यादव
कांग्रेसी नेता व षिवपुर चरचा नगर पालिका के अध्यक्ष लालमूनि यादव कर कहा कि देश में पहले की तरह पिछले 10 वर्षों में भी केंद्र सरकार के बजट आते-जाते रहे जिसमें घोषणाओं, वादों, दावों व उम्मीदों की बरसात की जाती रही, लेकिन वे सब बेमानी हो गए है जब भारत का मिडिल क्लास महंगाई, गरीबी व बेरोजगारी आदि की मार के कारण लोवर मिडिल क्लास बन गया, अति-दुखद।

– अन्नपूर्णा सिंह
कांग्रेसी नेता व बैकुन्ठपुर नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा सिंह ने कहा कि इस वर्ष का बजट भी कोई ज्यादा अलग नहीं। पिछले 10 साल की कमियां कोई सरकार नहीं बताती और नए वादों की फिर से झड़ी लगा देती है, जबकि जमीनी हकीकत में 150 करोड़ से अधिक जनता का जीवन वैसे ही दाव पर लगा रहता है जैसे पहले था। लोग उम्मीदों के सहारे जीते हैं, लेकिन झूठी उम्मीदें क्यों?

गणेश राजवाडे
कांग्रेसी नेता गणेष राजवाडे ने कहा न किसान, न जवान, न नौजवान। बजट में किसी के लिए नहीं कोई प्रावधान। अमृत काल में अमृत के लिए तरस रहा है आम इंसान। किसान का आय कैसे ज्यादा किया जाये इस बजट में कुछ नहीं है। चुनाव को देखकर यह बजट बनाया गया है। बस लालीपाप देने की कोशिस कीगई है।

– अजय सिंह
कांग्रेसी नेता व ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के बजट जुमला है राज्य के चुनाव को देखकर यह बजट पेश किया गया है जुमला बजट है महंगाई को रोकने के लिए इस बजट में कुछ नहीं है। रोजगार के लिए इस बजट में कुछ नहीं हैं। कुछ चीजे सस्ती और कुछ मंहगी करने के अलावा इस बजट में कुछ नहीं है।

– साधना जायसवाल
कांग्रेसी नेत्री व पार्षद साधना जायसवाल ने कहा कियह केंद्रीय बजट भविष्यवादी नहीं है पूरी तरह से अवसरवादी, जनविरोधी और गरीब विरोधी है यह केवल एक वर्ग के लोगों को लाभान्वित करेगा। यह बजट देश की बेरोजगारी से युवा और मंहगाई से महिला परेशान है। जिसके लिए इस बजट में कुछ नही है।

– राम कृष्ण साहू
पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम कृष्ण साहू ने कहा कि बजट में कुछ चीजें अच्छी थी मैं इसे पूरी तरह नकारात्मक नहीं कहूंगा, लेकिन अभी भी कई सवाल उठते हैं। बजट में मनरेगा का कोई जिक्र नहीं था सरकार मजदूरों के लिए क्या करने जा रही है? बेरोजगारी, महंगाई की बात भी नहीं की गई।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours