न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग बैकंुठपुर के बी.एस.सी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने शिक्षिका मिस लक्ष्मी साहू एवं मिस सौम्या मेहता के साथ जल शोधन सयंत्र चरचा तथा जल शोधन सयंत्र गेज का शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने अध्ययन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। छात्र-छात्राओं ने सबएरिया मैनेजर के मार्गदर्षन में जल शोधन सयंत्र चरचा जो कि 2.25 मिलियन क्षमता वाले जलाष्य एवं गेज सात मिलियन क्षमता वाले जलाष्य में छात्र-छात्राओं ने पीने योग्य जल की सफाई से संबंधित अध्ययन किया एवं छात्र-छात्राओं ने भ्रमण के दौरान देखा कि दोनों जगहों में जल की सफाई एलम फिटकरी का उपयोग करके किया जा रहा है। पूरे भ्रमण के पश्चात् छात्र-छात्राओं ने सबएरिया मैनेजर का धन्यवाद ज्ञापन किया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours