छात्रों का विद्यालय से जुड़ाव और सामुदायिक भावना को बढावा देने हुआ आयोजन

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय में छात्रों के लिए विशेष न्योता भोज का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत न्योता भोजन का उद्देश्य समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि तथा सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करना है। इस आयोजन की पहल विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार मिश्रा और व्याख्याता शालिनी सिंह श्याम ने की। भोज का मुख्य उद्देश्य छात्रों को विद्यालय के साथ जुड़ाव और सामुदायिक भावना को बढ़ावा देना था।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता थे, जिन्होंने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व और विद्यालय के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्राचार्य और शालिनी सिंह श्याम के प्रयासों की सराहना की और छात्रों को उनके भविष्य के लिए प्रेरित किया।

भोज में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से विनय मोहन भट्ट, जयंत बाजपेई ,डीएमसी श्री सिंह, विद्यालय के एसएमडीसी के अध्यक्ष भानु पाल, अनिल खटीक व अन्य प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित हुए। उन्होंने भी छात्रों से बातचीत की और उन्हें शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

छात्रों ने इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया और प्राचार्य और विद्यालय के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। इस प्रकार के आयोजन छात्रों को न केवल शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हैं बल्कि उनके सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours