बैकुंठपुर विधायक ने शिवपुर-चरचा में विकास के लिए पत्र लिखकर किया मांग
प्रदेश के पूर्वमंत्री एवं विधायक भैयालाल राजवाड़े ने कोरिया जिले के नगर पालिका शिवपुर चरचा में विभिन्न विकास कार्यों के लिए नगरी प्रशासन मंत्री को पत्र लिखकर शिवपुर चरचा के विकास के लिए विभिन्न कार्यों के लिए लगभग 07.50 करोड रुपए की मांग की है । अपने मांग में उन्होंने अधोसंरचना मद से वर्ष 2024-25 में विकास कार्यों की प्रशासनिक प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में पत्र में कहां है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र बैकुंठपुर के नगर पालिका शिवपुर चरचा क्षेत्र में अधोसंरचना मद से जनहित में आवश्यक निर्माण कार्यों का प्रस्ताव किया गया है। नगर पालिका में 57 कार्यों के लिए 3 करोड़ 80 लाख, 15 में वित्त आयोग मद से तीन करोड के लिए 76 लाख 32 हजार, 15 में वित्त आयोग मद से 2 करोड़ 86 लाख, 14 वे वित्त आयोग मद से 74 लाख 23 हजार, अधोसंरचना मद 2 करोड़ 46 लाख की स्वीकृति देने का आग्रह किया है बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े ने कहा है कि क्षेत्र में विकास के लिए पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी।

+ There are no comments
Add yours