स्वतंत्रता दिवस के 78 स्वतंत्र दिवस के मौके पर किड्स वर्ल्ड पब्लिक हाई स्कूल हर्रापारा बैकुंठपुर में रंगारंग प्रस्तुति के साथ हर्षाेल्लाह से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम ध्वजारोहण का कार्यक्रम विद्यालय के संचालक डॉ. विजय जागरण द्वारा किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान गाया गया परेड के द्वारा सलामी दी गई । उसके उपरांत विद्यालय के छात्राओं द्वारा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कतारबद्ध होकर पी टी का कर्तव्य दिखाया गया । इसके पश्चात सभी छात्रों, अभिभावकों के इंतजार समाप्त करते हुए सांस्कृतिक बेला प्रारंभ की गई । इसी कड़ी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओटीरोठ गानों में अपना प्रस्तुति दिया गया जिसमें सर्वप्रथम क्लास 3 से लेकर 7 तक के बच्चों द्वारा देशभक्ति गाने में एक मनमोहन मनमोहन प्रस्तुति दी गई पश्चात कक्षा 3 की छात्रा सदफ ने ऐ वतन एवं आबाद रहे तू गाना गाकर सभी को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दी, कक्षा 8वीं की छात्रा रीत द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों पर बहुत ही सटीक एवं भावात्मक भाषण प्रस्तुत किए । जिसे सुनकर सभी की आंखें नम हो गई विश्वास कश्यप द्वारा आजादी के महान नायकों की एक रूपरेखा बताते हुए हमें आजादी का महत्व को अपने भाषण के माध्यम से समझाने की भरपूर कोशिश की गई, नूरी, रहनुमा, स्नेहा, महरीन, स्नेहा, द्वारा डांस प्रस्तुत किया गया । उसके पश्चात कक्षा नर्सरी, एल के जी, यूं के जी को बच्चों द्वारा नन्ना मुन्ना राही हूं मेरा जूता है जापानी फिर भी सर पर लाल टोपी रूसी फिर भी दिल है हिंदुस्तानी गाने पर बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति दिए अंत में गत वर्ष 2023-24 सत्र के में इंडियन टैलेंट ओलंपियाड में अपना जौहर दिखाने वाले छात्राओं का इंडियन टैलेंट ओलंपियाड के सर्टिफिकेट एवं मैडल द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें राज्य में 17 स्थान प्राप्त कर संग यादव ने विद्यालय का नाम करो किया के पश्चात अपने क्लास में टॉप करने वाले छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। इस तरह पूरे विद्यालय में 30 बच्चों ने इंडियन टैलेंट ओलंपियाड में राज्य स्तर पर अपनी जगह बनाने वालों का सर्टिफिकेट मेडल द्वारा सम्मान किया गया कार्यक्रम की अंत में विद्यालय के संचालक डॉक्टर विजय जांगडे द्वारा सभी छात्र छात्राओं, विद्यालय परिवार, अभिभावकों को अपने उद्बोधन से ओतप्रोत करते हुए सभी को स्वतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई दी गई अंत में विद्यालय के संचालक डॉ विजय कुमार जांगड़े द्वारा सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दिया गया और अंत में मिष्ठान वितरण करते हुए कार्यक्रम को विराम दिया गया और हर घर तिरंगे जो कि हमारी सरकार की अपेक्षा है को साकार करने के लिए आह्वान किया गया।
विद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 अगस्त से 14 अगस्त के बीच बच्चों के बीच तिरंगा कंपटीशन तिरंगे पर भाषण मैराथन दौड़ एवं प्रभात फेरी या कहें रैली के द्वारा हर घर तिरंगा लहराने का आह्वान करते हुए इस पूरे सप्ताह सरकार की कथन को सार्थक बनाते हुए सभी कार्यक्रम को संपन्न किया गया।




+ There are no comments
Add yours