केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने आज जिले के प्रसिद्ध कोरिया मिलेट्स कैफे पहुंचकर स्वादिष्ट, सेहतमंद नाश्ते का स्वाद लिए। श्री साहू को मिलेट्स मन्चूरियन, रागी चीला, कोदो खीर, कोदो उपमा व जवार का गुलाब जामुन परोसा गया। श्री साहू ने मिलेट्स कैफे में तैयार इस लजीज व्यंजन के बारे में कहा सचमुच यह दूरस्थ जिले में इस तरह का स्वादिष्ट व्यंजन तैयार होना बड़े शहरों के की याद दिला रहा है। उन्होंने महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित इस कैफे के सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि साफ-सुथरा, सेहतमंद, स्वादिष्ट नास्ते से वे बहुत प्रसन्न हुए।
You May Also Like
More From Author
Cancel reply
You must be logged in to post a comment.

+ There are no comments
Add yours