स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय मे ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण मुख्य अतिथि सतेंद्र पाल सिंह शिक्षा समिति के सदस्य के द्वारा किया गया । इस दौरान स्कूल समिति के अध्यक्ष श्रीमती अनीता सिंह, सचिव जयंती प्रियंका सिंह, संस्था के डारेक्टर पुष्पेन्द्र सिंह, समिति सदस्य दीपक कुमार सिंह, अश्वनी सिंह एवं विद्यालय परिवार के छात्र-छात्राएं एवं पालकगण उपस्थित रहे । स्कूल में नन्हे मुन्ने बच्चे एलकेजी से 12वीं तक के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई । विद्यालय के डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह प्रचार्य प्रिया सिंह ने अतिथियों का स्वागत एवं आभर प्रकट किया। वही पर कक्षा नर्सरी से कक्षा बारहवीं तक के बच्चे द्वारा नृत्य, भाषण, कविता एवं नाटक के माध्यम से स्वतंत्र भारत के विविध संस्कृति, भाषा, पहनावा एवम रहन सहन को प्रस्तुत किया।


+ There are no comments
Add yours