बैकुंठपुर के हर्रापारा स्थित कॉर्डियल पब्लिक हाई स्कूल में आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ईसाफ बैंक के शाखा प्रबंधक हर्षल दीक्षित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मां सरस्वती मां एवं भारत माता की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया, इसके पश्चात ध्वजारोहण कर शान से तिरंगा झंडा फहराया गया, राष्ट्रगान के पश्चात भारत मां की जय जयकारे लगाए गए, तत्पश्चात बच्चों द्वारा देश भक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों नृत्य, भाषण एवं देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति की गई। छोटे-छोटे बच्चों ने नन्हा मुन्ना राही हूं देश का सिपाही हूं गीत पर नृत्य प्रस्तुत की, छोटे-छोटे बच्चों ने फ्रीडम फाइटर बनकर भगत सिंह एवं रानी लक्ष्मी बाई का रोल अदा किया, सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत बच्चों को मिठाई का वितरण एवं साथ ही पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं, अभिभावकों के साथ गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इन्हे मिला पुरस्कार
छोटे बच्चों में
प्रथम पुरस्कार आशुतोष त्रिपाठी,
दूतीय पुरस्कार आकांक्षा तिवारी
तृतीय पुरस्कार विराज एम ग्रुप
बड़े बच्चों में
प्रथम पुरस्कार संस्कार व साथी
दूतीय पुरस्कार ऐश्वर्या व साथी
तृतीय पुरस्कार आयुष्मान व साथी
इसी तरह और बड़े बच्चों में
प्रथम पुरस्कार आयुषी व साथी
दूतीय पुरस्कार शिखा व साथी
तृतीय पुरस्कार ऋतु व साथी

+ There are no comments
Add yours