बैकुंठपुर में पश्चिम बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर की रेप और हत्या पर विरोध प्रदर्शन
कोरिया में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने पश्चिम बंगाल में ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप के बाद नृशंस हत्या किए जाने के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर विरोध किया। वहीं पश्चिम बंगाल की महिला विरोधी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। बीजेपी की महिला पदाधिकारियों ने मृतक डॉक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारतीय जनता पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करो मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर कि हत्यारे को शीघ्र फांसी दो फांसी, दो ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त करो । महिला डॉक्टर के परिवार जनों को न्याय दिलाओ ममता पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस्तीफा दो इस्तीफा दो ।
जैसे जैसे नारों के साथ बीजेपी की महिला मोर्चा की सदस्यों शुक्रवार को सड़़कों पर निकली। मोर्चा की सभी महिलाएं कोरिया जिला मुख्यालय बेकुंठपुर के घडी चौक पर एकत्रित हुई वहां से पार्टी का झंडा एवं अपने हाथों में मोमबत्तियां जलाकर जुलूस निकाला।
भाजपा कार्यलय से घडी चौक पर पहुंची जहां समस्त महिलाओं ने मृतक महिला डॉक्टर को भाविनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आत्म शांति की प्रार्थना की। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सहित काफी संख्या में भाजपाई शामिल थे।
मौन रैली निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक सभा में उपस्थित, भाजपा महामंत्री पंकज गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, महामंत्री मंजु जीवनानी, अरशद खान, मंडल अध्यक्ष रीता यादव, सरिता जयसवाल, रेणु सिंह, सरिता शिवहरे, सविता नाविक आदि महिला मोचा्र की कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित रही।


+ There are no comments
Add yours