राजीव भवन से लेकर प्रेमाबाग से जनपद पंचायत बैकुंठपुर के समक्ष किया प्रर्दशन

राज्य की भाजपा सरकार गोधन न्याय योजना बंद करके गोवंशीय पशुओं को सड़क पर बेमौत मरने के लिए छोड दिया है। प्रदेशभर में हो रही गायों की मौत तथा खुले मवेशियों के कारण सड़कों में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या उभरी है। जहां किसान खुली चराई से परेशान हैं, वहीं भाजपा सरकार गाय-भैसों के साथ जनता को सड़कों पर बेमौत मरने के लिए मजबूर कर रही है जिसके खिलाफ गौ सत्याग्रह किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संगीता राजवाड़े, रविशंकर राजवाड़े, नपा उपाध्यक्ष आशीष यादव, आशीष डावरे, नपा नेता प्रतिपक्ष अनपूर्णा सिंह, लक्ष्मी सिंह सरपंच सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours