कोरिया जिले की कलेक्टर, श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर श्रीमती त्रिपाठी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से आव्हान की हमें आजादी जिस संघर्ष, बलिदान, त्याग से मिला है, उसका सम्मान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि हम सबको संकल्प लेना होगा कि जिस तरह से हम घरों व परिवेश को साफ सुथरा रखते हैं उसी तरह से अपने आसपास प्लास्टिक के उपयोग को छोड़ना होगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours