बैकुंठपुर।

क्षेत्र में एक बार फिर 22 अगस्त से झमाझम की संभावना जताई जा रही है। क्षेत्र में लगातार सक्रिय मानसून में तेजी आने की आशंका ने लोगो को डराना शुरु कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 22 अगस्त से प्रदेश भर में जोरदार बारिश शुरू होगी। वहीं मंगलवार को सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि बारिश थमते ही बीते कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है और इससे उमस भी बढ़ी है।
मंगलवार को बैकुंठपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा रहा। क्षेत्र में अभी भी बारिश की स्थिति अच्छी है विभाग की माने तो आने वाले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहेगा और उसके बाद मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है और व्यापक बारिश होगी।
बताया जा रहा है कि एक निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण बांग्लादेश और उसके आसपास स्थित है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किमी ऊंचाई तक फैला है। इसके अगले 24 घंटों में उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। साथ ही मानसून द्रोणिका के प्रभाव से विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours