विधायक भइयालाल राजवाडे सत्ता में वापसी के बाद से लगातार हैं प्रयासरत

बैकुंठपुर।

नई दुनिया की खबर पर स्वयं संज्ञान लेते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बैकुंठपुर विधायक और अपने राजनितिक गुरु भइयालाल राजवाडे व पूर्व विधायक चंपादेवी पावले को लेकर शुक्रवार की शाम कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर के जिला अस्पताल पहुंचे । कलेक्टर चंदन त्रिपाठी भी साथ रही। जहां उन्होंने संक्रमण का सीजन देखते हुए जिला अस्पताल में अतिरिक्त बेड लगाने के आदेश दिए । उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल व इलाज के संबंध में उनसे जानकारी लिया। इसके बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बैकुंठपुर के कंचनपुर में बन रहे नए अस्पताल के भवन का अवलोकन करने पहुंचे । जहां पर उन्होंने कोरिया कलेक्टर को जल्द से जल्द भवन निर्माण कराने को कहा ।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा दिए निर्देशों के संबंध में जिला अस्पताल के अस्पताल अधीक्षक डॉ. आयुष जायसवाल अपनी जानकारी देते हुए बताया कि 25 बेडों की संख्या हमने पहले ही बढ़ा दिया था इसके बाद हमने शुक्रवार को इंजेक्शन रूम में अतिरिक्त बेड लगाया है । जबकि इसके बाद जिला अस्पताल के सभागार में जितना भी बेड आएगा उसे लगाने की तैयारी की जा रही है । उन्होंने साफ कहा कि जिला अस्पताल की क्षमता 150 बेड की है जबकि 60 से 65 अतिरिक्त बेड लगाये जा रहे हैं । उन्होंने जरूरत पड़ने वाले अतिरिक्त मैन पावर के संबंध में कहा कि इस बारे में हम मुख्य चिकित्सा में स्वास्थ्य अधिकारी व कलेक्टर मैडम से बात कर उनसे सहयोग मांगेंगे । जैसा दिशा निर्देश दिया जाएगा उसका पालन किया जाएगा । जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रशांत सिंह ने कहा कि नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं का भी इस संक्रमण काल में सहायोग लेने पर विचार किया जा रहा । जिले में चिकित्सा की बेहतर हो इसके लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours