पूर्वमंत्री एवं बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाड़े ने कहा कि बैकुंठपुर में नया अस्पताल बनने तक क्षेत्र की जनता को हो रही परेशानी है किन्तु उसके बाद लोगों की समस्या दूर हो जाएगी । तब तक चिकित्सा के बेहतर बनाने के लिए जो भी एक संभव कदम है उठाए जा रहे हैं । विगत 5 वर्षों में कांग्रेस के शासनकाल में जिला अस्पताल बैकुंठपुर की चिकित्सीय व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है इसलिए उसे पुनर्जीवित किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र की जनता को कहा कि थोड़ा वक्त लगेगा किंतु एक बार पुनः बैकुंठपुर को चिकित्सा के केंद्र के तौर पर पुनर्स्थापित करेंगे । यह हमारा संकल्प है ।
गौरतलब हो कि भइयालाल राजवाड़े ने विधायक बनने के फौरन बाद अपनी पहली प्राथमिकता के तौर पर जिला अस्पताल में चिकित्सा को पुनर्जीवित करने के लिए लगातार स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन से लेकर विधानसभा तक मुखर आवाज बुलंद कर रहे हैं । उन्होंने पहले ही कह रख रखा है कि मैं हर चीज में समझौता कर सकता हूं किंतु लोगों को शासन के द्वारा मिलने वाली चिकित्सा लाभ से कोई वंचित न हो इसका प्रबंध करना मेरा पहला दायित्व है।
You must be logged in to post a comment.

+ There are no comments
Add yours