प्रशासन इन स्थानो पर कडा पहरा लगाये व सुरक्षा के इंतजाम करे
बैकुंठपुर।
एक अच्छी सेल्फी आपको ढेरो लाइक्स दिला सकती है लेकिन यदि सतुलन बिगडा और सेल्फी की कीमत जान देकर चुकानी पड़ रही है। पिछले दो साल में सेल्फी के चक्कर में जिले में कई लोगों की जान जा चुकी है। ध्यान देने वाली बात यह है कि बरसात के दिनो में तेज बारिश के बाद कई जलाशयो में वेस्टवीयर चलने लगते है इससे बनने वाला मनोरम दृश्य स्वय ही लोगो को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसी से बडा जन समूह बरसात में उफनते नदी नालो और झरनो तक पहुॅच जाते हैं।
इन दिनो में नदियों का पानी उफान पर होता है मिट्टी भी नम होती है इस वजह से फिसलने का खतरा बना रहता है। ऊपर से सेल्फी का क्रेज इस कदर कि लोग खुद को भूल जाते हैं कि इस तरह का स्टंट जानलेवा भी हो सकता है। खासतौर से झरनो, पहाड़ों और नदियों में सेल्फी खींचाते वक्त अतिरिक्त सावधानी की जरूरत होती है। एैसा कुछ नजरा इन दिनो में कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के झुमका जलाशय के वेस्टवीयर में बडी संख्या में मनोरंजन के लिए पहुॅच रहे हैं। शनिवार, रविवार के बाद सोमवार को भी बडी संख्या में सुबह से देर शाम तक लोगो का भमावडा बीना किसी सुरक्षा के इन स्थानो पर पहुॅचते रहे हैं। बेहतर होता कि प्रशासन इन स्थानो पर कडा पहरा बैठाये और हादसे से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें।
एडवेंचर के चक्कर में सेल्फी की होड
डवेंचर से भरपूर सेल्फी लेने के चक्कर में युवा अपनी जान को भी खतरे में डाल रहे हैं। सेल्फी के कारण हो रहे हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पिछले वर्षो में हुई मौतों ने तो पुलिस और प्रशासन को कई बार चिंता में डाला है। दोस्तों और परिचितों से सेल्फी में आगे निकलने की होड़ और खुद को साहसिक साबित करने के मकसद से खतरनाक स्थानों पर सेल्फी ले रहे हैं।
अभिभावक भी बरते सावधानी
माता-पिता अपने बच्चों को कम उम्र में मोबाइल फोन दिला दे रहे हैं। इस कारण 15 वर्ष की आयु वाले बच्चे से लेकर 30 वर्ष तक की आयु वाले अधिकतर युवा मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं। इन्ही के द्वारा फोन का प्रयोग सेल्फी के लिए किया जाता है।
ये कोशिश भी खतरनाक
ऊंची इमारतों की छत पर, चलती बाइक या कार में, नाव आदि में बैठकर, ज्यादा ट्रैफिक या भीड़-भाड वाले इलाके, रेलवे ट्रैक के आस-पास।
सेल्फी स्टिक का इस्तेमाल करें
सेल्फी लेने के लिए युवा सेल्फी स्टिक का इस्तेमाल करें। इससे कुछ हद तक लापरवाही को रोका जा सकता है।
किन जगहों पर न ले सेल्फी
ऊंचाई पर खड़े होकर सेल्फी न लें
वाले किसी बड़े पत्थर पर चढ़कर न लें
गाड़ी चलाते वक्त
रोड पर चलते वक्त
पार्कों में बने शावर के पास
बिजली के तारों के आसपास खड़े होकर न लें सेल्फी
सेल्फी क्लिक करने से पहले एक बार जगह का जायजा कर लें।



+ There are no comments
Add yours