क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां पर काफी उल्लास नजर आया। बैकुंठपुर के प्रेमाबाग मंदिर प्रांगण में मटकी फोड़ने के लिए युवाओं की टीम सोमवार की शाम से ही पहुॅच गई थी। हर गोविंदाओ की टोली लगातार प्रयास कर रही है यह मटकी को फोड़ का विजेता बने। मटकी फोड़ प्रतियोगिता के आयोजन में लोग बड़े उत्साह के साथ शामिल हुए। और लोगों में इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। प्रेमाबाग मंदिर प्रांगण में आयोजित प्रतियोगिता में भाडी ने मुख्य मटकी फोड़ कर जीता प्रथम पुरुस्कार 7100 का नगद पुरष्कार प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में उमझर ने प्रथम स्थान ला कर 3100 का नगद ईनाम प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवराहा बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, अनुराग दुबे, भानू पाल, अनिल खटीक, रजनीश सहित बडी तादात में लोगो उपस्थित रहे।
घरों में हुआ जन्मोत्सव
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में घर-घर में भगवान का जन्म हुआ और लोगों ने विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए इसमें अपनी भागीदारी दी । हिंदू परंपराओं के हिसाब से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर घर घर में लड्डू गोपाल की पूजा हुई पंजीरी और माखन का प्रसाद लगाया गया।



+ There are no comments
Add yours