बीना किसी बडी छती के बाद दल के रवानगी से वन अमले ने ली राहत की सांस
बैकुंठपुर।
पिछले एक सप्ताह से कोरिया वनमंडल में विचरण के बाद मंगलवार को 11 हाथियो का दल सूरजपुर वनमंडल के प्रेमनगर वनपरिक्षेत्र की ओर रवाना हो गया है। हालांकि खबरे लिखे जाने तक हाथियो का दल बैकुंठपुर वनपरिक्षेत्र में ही मौजद है किन्तु विभाग का मानना है कि अब यह दल आगे की ओर मंगलवार की रात तक प्रेमनगर वनपरिक्षेत्र की सीमा में चला जायेगा। दूसरी ओर हाथियो बीना किसी बडे नुकसान के बाद क्षेेत्र से हाथियो के दल के रवानगी से विभाग ने राहत की सांस ली है। इससे पूर्व 11 हाथियों का दल एक सप्ताह पूर्व कोरिया वनमंडल के देवगए वनपरिक्षेत्र में मनेन्द्रगढ वनमंडल के बिहारपुर रेंज से पहुॅचा था। बडे हाथियों के दल की मौजूदगी से क्षेत्र के निवासियो में जहां दहशत व्याप्त था। जब तक यह दल उनके क्षेत्र से निकल नही गया। दूसरी ओर वन अमला भी पुरी मुश्तैदी से एक ओर जहा लोगों को अलर्ट कर रहा था वही पर हाथियों के दल और उसके गतिविधियो पर नजर रखे हुए था।
इस सबंध में जानकारी देते हुए कोरिया वनमंडल के उपवनमंडलाधिकारी अखिलेश मिश्रा ने हाथी विचरण की सुचना देते हुए कहा कि कोरिया वनमंडल बैकुंठपुर के वनपरिक्षेत्र बैकुंठपुर सर्किल बैकुंठपुर के बीट सलबा के कांदाबाडी में 11 हाथियो का दल के द्धारा हल्की फसल हानि के साथ अन्य जन धन हानी नही हुइ है। उन्होने बताया कि हाथी विचरण दल वाले क्षेत्रो मे पहले ही आदेश दे दिया गया था कि आस पास के गाँव में मुनादी करा दी जाये। लोगो को जंगल ना जाने की एवं हांथी के पास ना जाने की समझाइस एवं स्टॉफ द्वारा हांथियों की सतत निगरानी को कहा गया था।


+ There are no comments
Add yours