लगातार कर रहे मांग

बैकुंठपुर।

प्लेसमेंट कर्मचारी समस्त नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर 03 सूत्रीय मांगो के समर्थन में आज बुद्धवार को एक दिन सामूहिक अवकाश पर रहे। इसकी सूचना उन्होने मुख्य नगरपालिका अधिकारी बैकुंठपुर को लिखित में दिया। इस सबंध में जानकारी देते हुए संघ के लोगो ने बताया कि छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के प्रदेश स्तरीय आव्हान पर 03 सूत्रीय मांग के सर्मथन में किया गया। मांगो में नगरीय निकायों से सीधे प्लेसमेंट कर्मचारियों के खाते में वेतन भुगतान किया जाये। नगरीय निकायों में 5-8-10 वर्षों से निरंतर कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को निकायों में नियमित किया जावे। छ.ग. शासन द्वारा 13.03.2024 को गठित बारिक समिति में महासंघ के पदाधिकारियों को सदस्य के रूप में शामिल किया जाये।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours