पत्रकार ने कहा मरीजों की शिकायत पर वह कवरेज के लिए गया था

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले के सोनहत सीएचसी में रविवार को मामले में नर्स के खिलाफ भी सोनहत थाने में शिकायत की गई है। बेहतर होगा कि विभाग मामले में निश्पक्ष जॉच करा कर दोषी के विरुद्ध कार्यवाई की जाये। मामले में आरोपी पत्रकार का कहना है कि यदि मैंने कुछ गलत नही किया है। पूर्व में भी पत्रकारो को कई तरह से प्रताडित कर फंसाया जाता रहा है। यदि अस्पताल में कुछ गलत हो रहा है तो उसे सामना आना चाहिए और यदि कोई अस्पताल में घुसकर कोई गैरकानूनी कार्य कर रहा है तो वह भी कार्यवाई का पात्र है। दूसरी ओर उद्देश्य कुमार साहू पिता अरुण कुमार साहू, निवासी सोनहत का कहना है कि वह एक पत्रकार है और रविवार को दोपहर कुछ मरीजों की शिकायत पर अस्पताल में समाचार कवरेज करने गया था। कवरेज के दौरान अस्पताल की नर्स के द्वारा उसे कवरेज करने से रोका गया साथ ही गाली गलौच किया गया था। इन सब का विडियो मेरे पास उपलब्ध है। प्रशासन के पास अस्पताल का सीसीटीवी फुटेज, मरिजो का बयान और पत्रकार के पास उपलब्ध विडियो को अवलोकन कर निश्कर्स पर पहुॅचा जा सकता है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours