बैकुंठपुर।
प्रदेश में सीमेंट के बढ़े दामों को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसे लेकर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। इसी को लेकर 12 को धरना-प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन में सीमेंट की बढ़ी हुई दरों को वापस लेने की मांग की जाएगी। कांग्रेस पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री व विधायक की खुश नहीं है। कांग्रेस के मुद्दों का वे समर्थन कर रहे हैं। एक तरफ सरकार दावा करती है कि लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति किए हैं। वहीं, दूसरी तरफ लोगों को लूटने का काम कर रही है। प्रदेश में सीमेंट बनाने के लिए रॉ-मटेरियल की कमी नहीं है।
उन्होने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में बिजली का उत्पादन होता है। इसके बाद भी 50 रुपये सरकार ने किस लिए बढ़ाया, इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों को प्रधानमंत्री आवास बनाना पहुंच से दूर हो गया है, इसलिए सरकार सीमेंट का दाम बढ़ाकर लोगों को लूटने का काम कर रही है। सीमेंट, गिट्टी, रेती और सरिया के लगातार बढ़ते दामों को लेकर प्रदेश स्तर पर फिर से बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।


+ There are no comments
Add yours