बैकुंठपुर।
एसपी कोरिया के द्धारा अपराधो पर अकुंश लगाने के प्रयास में गति लाने के निर्देश के बाद 09 सितंबर को थाना सोनहत में मुखबिर से मिली सूचना पर ग्राम राउतसरई, पटेलपारा के पास आरोपी लकड़ी के बेट लगा हुआ फरसा लहराते हुए राहगीरों को डरा-धमकाकर भयभीत करते पाये जाने पर थाना सोनहत ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा और उसके कब्जे से हथियार जब्त किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम उजागर सिंह, पिता बालकरन सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी राउतसरई, पटेलपारा, थाना सोनहत, जिला कोरिया बताया। आरोपी के खिलाफ थाना सोनहत में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

+ There are no comments
Add yours