बैकुंठपुर।

यादव जन-जागरण यात्रा सोमवार 19 सितंबर को कोरिया पहुंचेगी। जहां सर्व यादव समाज समाज के सदस्यों के साथ बैठक कर यात्रा के उद्देश्य व आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। सर्व समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष रेवा यादव ने बताया कि गुरुवार को आमगॉव के राधकृष्ण मंदिर में बैठक आयोजित की जायेगी।

जन जागरण यात्रा में आने वाले समाज के अतिथियों के आगमन, बैठक सहित सभी विषयों पर जानकारी देकर रणनीति बनाई गई। उन्होंने बताया कि जनजागरण यात्रा में सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव, खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, गरियाबंद जिला पंचायत सभापति धनमती यादव सहित समाज के पदाधिकारी शामिल रहेंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours