बैकुंठपुर।

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय नवनियुक्त अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा नगरीय निकायों में चरणबद्व तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर व संघ के आह्वान पर नगर पालिका के नियमित व प्लेसमेंट कर्मचारी बुद्धवार 18 से 20 सितंबर तक तीन दिवस तक रायपुर स्थित तुता मैदान में हड़ताल कर रहे हैं। हड़ताल अवधि में निकाय के कार्य बंद रखें गये हैं। इसके बाद भी शासन द्वारा मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तो सभी अधिकारी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात कही गई है।

इससे पूर्व बैकुंठपुर और शिवपुर चरचा के कर्मियो ने मंगलवार को नगर पालिका के कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा । नगरीय निकाय में अन्य विभाग की भांति ओल्ड पेंशन (ओपीएस) लागू करना प्रमुख मांगों में से एक है।
संघ के लोगो ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश नगरीय निकाय अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ से प्राप्त निर्देश के परिपालन व नगरीय निकाय की महासंघ बैठक में लिए गये निर्णय अनुसार हड़ताल में सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी मांग को लेकर कोरिया जिले से लगभग 20 कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल होने रायपुर पहुॅच गये हैं।

ये है प्रमुख मांगे-

  • नगरीय निकायों में प्रत्येक माह एक तारीख को वेतन भुगतान जिला कोषालय (ट्रेजरी) के माध्यम से हो।
  • नगरीय निकायों में ठेका प्रथा बंद हो व 10 वर्ष सेवा पूर्ण करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितिकरण किया जाए।
  • नगरीय निकाय में अन्य विभाग की भांति ओल्ड पेंशन (ओपीएस) लागू हो।
  • निकायों में कार्यरत कर्मचारियों के मृत्यु उपरांत परिवारजनो को संभाग स्तर में रिक्त पदो पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करे।
  • संभाग स्तर में रिक्त पद पर पदोन्नति की कार्रवाई जल्द किया जाए।
  • 6वें व 7वें वेतनमान की एरियर्स राशि का भुगतान की स्वीकृति प्रदान किया जाए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours