बीजेपी सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस नेता
भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस आक्रामक नजर आ रही है। कोरिया बैकुंठपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुद्धवार को भाजपा की केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने आरोप लगाया कि जिस तरह से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, केंद्रीय मंत्री और सहयोगी दलों द्वारा राहुल गांधी को लेकर अपमानजनक और हिंसक बयानबाजी करना इन नेताओं की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। इसके विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी की है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुख्तारअहमद ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल और अपमानजनक बातें करना सामान्य बात हो गई है। केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और उत्तर प्रदेश के एक मंत्री रघुराज सिंह द्वारा हाल में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आतंकवादी और देश का दुश्मन बताया गया। अब भाजपा और उसके सहयोगी दल भी राहुल के विरुद्ध हिंसक बयान भी देने लगे हैं।
ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि भाजपा के सहयोगी संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी की जीभ काटने पर 11 लाख के इनाम की बात की है। जिसका कांग्रेस घोर विरोध करती है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह, वरिष्ठ नेता मुख्तार अहमद, भूपेन्द्र यादव, गणेश राजवाडे, संगीता राजवाडे, रवि राजवाडे, लक्ष्मी सिंह, चांदनी सोनी, रकिबा बेगम, संगीता सोनवानी व आरिफ अंसारी आदि सभी नेता उप्स्थित रहे।
शीर्ष नेताओं के इशारे पर कर रहे बयानबाजी – योगेश
पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला ने कहा कि भाजपा नेताओं की इन बयानबाजियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जिससे जाहिर होता है कि ये भाजपा नेता अपने शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होनेे कहा कि भाजपा नेताओं के इस तरह के बयान भाजपा कैडर को हिंसा के लिए सीधे सीधे उकसावा है। अब देश की जनता के सामने ये साफ है कि मोदी और अमित शाह का राजनीतिक मॉडल घृणा और हिंसा पर आधारित है। लोकतंत्र में भाजपा के वर्तमान नेतृत्व का कोई भरोसा नहीं है।



+ There are no comments
Add yours