बैकुंठपुर।
निर्धारित अवधि में सदस्यता का लक्ष्य अर्जित करने, ज्यादा-से-ज्यादा लोगो को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने, गली-गली और घर-घर पहुंचकर भाजपा के सदस्यता अभियान को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाने के लिए इस अभियान को और तीव्र गति करने के लिए कार्यकर्ताओ को एकजुट कार्य करने के निर्देश प्रदेश नेतृत्व से दिये गये हैं। इस दौरान बैकुंठपुर विधानसभा के सभी मंडल इकाई में 200 से अधिक सक्रिय सदस्य बनाए जाने के निर्देश दिये गये हैं।
भाजपा संगठन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में एक लाख सक्रिय सदस्य एवं आम सदस्य बनाने के लिए 50 लाख का लक्ष्य रखा गया है। गत दि रायपुर में भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि सक्रिय सदस्यता केवल सक्रिय नेताओं व कार्यकर्ताओं को ही देने की बात कहा है।
सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र के बूथों पर फोकस करने के सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। महिलाओं को ज्यादा-से-ज्यादा संगठन से जोडना व सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ज्यादा-से-ज्यादा सदस्य बनाने को कहा गया है।

+ There are no comments
Add yours