बैकुंठपुर।
चौतरफा दबाव के बाद आखिरकार सीमेंट कंपनियों को बढ़े हुए दाम वापस लेने पड़े। छत्तीसगढ़ में कंपनियों ने शनिवार को सीमेंट की कीमत 45 रुपये घटाने की घोषणा की। अब रिटेल में सीमेंट 255 से 265 रुपये प्रति बैग बिक रही है। यह कहना है कोरिया कांग्रेस के नेता व पीसीसी सदस्य योगश शुक्ला का, उन्होने कहा कि कंपनियों ने गत 3 सितंबर को सीमेंट की प्रति बोरी की कीमत 50 रुपये बढ़ाने की घोषणा की थी। इस प्रकार छह महीनों में यह चौथी बार हुआ है, जब बाजार के दबाव के चलते कंपनियों को दाम वापस लेने पड़े। उन्होने कहा कि हम विपक्ष के नाते भाजपा सरकार के सभी हर गलत नितियो का विरोध करेंगे। और जो अच्छी योजनाए चलाई जायेंगी उसकी तरिफ भी करेंगे। सीमेंट कंपनी मनमानी करती हैं। एकतरफा कीमत वृद्धि जायज नहीं ठहराई जा सकती। इसलिए कंपनियों को बार-बार कीमत बढ़ाकर वापस लेना पड़ रहा है।

+ There are no comments
Add yours