बैकुंठपुर।

कोरिया जिले के क्षेत्र से पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र तिवारी ने कोरिया सर्व विकास समिति के प्रतिनिधि मंडल के साथ कोरिया कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी से भेंट कर कोरिया जिले के पर्यटन एवं जन सुविधाओं के विस्तार के संबंध में अपनी बात रखी। उन्होंने सोनहत क्षेत्र के वनांचल क्षेत्र की विशेषताओं के बारे में कलेक्टर को अवगत कराया।
कलेक्टर द्वारा कोरिया जिले वन संपदा एवं प्रकृति सौंदर्य से परिपूर्ण जिला मानते हुए विभिन्न क्षेत्रों में प्राकृतिक एवं पुरातात्विक स्थलों के विकास एवं उनके संरक्षण के लिए विशेष कार्य करने की योजना बनाई जाने की जानकारी दी। कलेक्टर कोरिया ने स्थानीय सहायता समूह एवं स्थानीय प्रतिभाओं को कार्य का अवसर देने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों पर चर्चा की।
कलेक्टर कोरिया में कहा जिले के सर्वांगीण विकास के लिए असीम संभावनाएं हैं जिला प्रशासन जनता की भागीदारी के साथ सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य करेगा। कोरिया सर्व विकास समिति के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने झुमका डैम सहित अन्य पर्यटन स्थलों के विकास के संबंध में कलेक्टर कोरिया से अपने विचार साझा किया इस पर कलेक्टर कोरिया ने आवश्यक पहल करने का आश्वासन भी दिया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours