बैकुंठपुर।

यादव समाज के प्रांतीय निकाय के आह्वान पर समाज के द्वारा एक समाज एक संगठन के सिद्धांत को लेकर गत 07 सितंबर से माँ दन्तेश्वरी मंदिर बस्तर से यादव जन जागरण यात्रा का आगाज किया गया है। जो 19 सितम्बर गुरुवार को कोरिया जिला पहुॅचा। विदित हो कि यादव जन जागरण यात्रा का शुभारंभ बस्तर से हुआ है। बैकुंठपुर यात्रा पर पहुॅचे अतिथियो का सर्वप्रथम स्वागत सतकार कोरिया जिले के संरक्षक व भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रेवा यादव ने किया पश्चात कोरिया यादव समाज के जिलाध्यक्ष गणेश यादव व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लालमूनि यादव ने चंद्रपुर विधायक व समाज के प्रातिय संयोजक राम कुमार यादव, प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, धनमति यादव, देवभोग गरियाबंद जिला पंचायत उपाध्यक्ष, देव नारायण यादव संभागीय अध्यक्ष, रेवा यादव(सरंक्षक), कोरिया जिलाध्यक्ष गणेश यादव, लाल मुनि यादव पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, भूपेंद्र यादव, राम कुमार यादव, श्री यादव, कृष्णवाती यादव, सुभाष यादव सहित बडी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने बताया कि सरगुजा संभाग में चार दिनों तक पाचों जिलों में क्रमशः सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा होते जशपुर में आमसभा पश्चात यात्रा आगे के लिए निकल जाएगी । सरगुजा संभाग के संभागीय अध्यक्ष देवनारायण यादव एवं यात्रा के प्रभारी ने जानकारी देते हुए कहा है कि सरगुजा संभाग के सभी जिलों से होकर गुजरने वाले यादव जनजागरण यात्रा का सभी जिले में निर्धारित समय एवं स्थान पर यात्रा का भव्य स्वागत के साथ साथ विशाल आम सभा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के सभी पदाधिकारियों को दायित्व सौंप ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन आग्रह किया गया है।


चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने बैकुंठपुर के प्रेमाबाग मंदिर प्रांगण में गुरुवार को हुए बैठक के दौरान स्वजातीयोे से अपील किया है कि इस जनजागरण यात्रा कार्यक्रम में सभी अपनी-अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए तन मन धन से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने युद्धस्तर पर जुट कार्यक्रम को सफल बनाएं ।
इस जन जागरण यात्रा का प्रमुख उद्देश्य के बारे में मिडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी स्वजातीय बंधुओं को पुरानी व दाकियानुशी ख्यालों से बाहर निकाल समाज के मुख्य धारा से जोड़ते हुए आर्थिक सामाजिक व सामाजिक विकास करना मुख्य उद्देश्य है। जिसके लिए सभी को एक जूटता के साथ एक मंच पर लाने का कार्य किया जा रहा है ताकि समाज के लोगों का सभी क्षेत्रों में महती सहभागिता रहे। इसी उद्देश्य को लेकर पुरे छत्तीसगढ़ में यह यात्रा का आगाज यादव समाज द्वारा किया जा रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours