जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून….. शुरु होगा गुलाबी ठंड

Estimated read time 1 min read

दो दिनो से हो रही बादलो के बीच बारिश

बैकुंठपुर।

दक्षिण पश्चिम मानसून जल्द ही विदा हो जाएगा इसके साथ ही अगले सप्ताह से गुलाबी ठंडक भी दस्तक देने लगेगी। फिलहाल ठंड की आहट से सुबह और शाम का मौसम खुशनुमा होने लगा है। दरअसल मानसून की वापसी के दौरान एक बार फिर बारिश हो रही है । बताय जा रहा है कि वर्षा के बाद मौसम तेजी से करवट लेगा और ठंड का असर बढ़ने लगेगा।
विगत दो में हुई हल्की बारिश के बाद फिलहाल मौसम सुबह जहां नरम है तो सुबह से बादलो के साथ उमस भरी गर्माहट महसूस हो रही है जबकि शाम को मौसम खुशनुमा बना है।
ऐसे में सुबह-शाम सैर सपाटा करने वालों के लिए मौसम बेहद अनुकूल है। पर्यटन स्थलों का सौंदर्य भी पूरी तरह से निखर आया है। सुबह-सुबह ओंस की बूंदे भी प्रकृति का सौंदर्य बढ़ा रही है। प्रकृति का श्रृंगार इसी मौसम में निखरता है।
जबकि सांमवार की शाम जाते-जाते मौसम फिर से एक बार दम दिखाने लगा। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ वज्रपात और हल्की से मध्यम वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours