गरीबों के आवास को सरपंच का डाका

Estimated read time 1 min read

सरपंच के अपने बच्चो और रिस्तेदारो ने बांट दिया दूसरे का पीएम आवास

बैकुंठपुर।

छत्तीसगढ मे विष्णुदेव सरकार के सुशासन में भष्टचार चरम पर है। सीएम की लाख चेतावनी के बाद भी जिम्मेदार बाज नही आ रहे है। ताजा मामला गरीबों के पीएम आवास में हडपने का है। कई पीड़ितो ने कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपा कार्यवाई की मांग की है।
ताजा मामला कोरिया जिले के जनपद पंचायत बैकुंठपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत तरगवा का है जहा के ग्रामीणों ने कलेक्टर कोरिया जनदर्शन मे शिकायत करते हुए बताया कि गाव के सरपंच, सचिव के द्वारा मिली भगत कर गरीब परिवार को मिलने वाले छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना मे हेरा-फेरी कर सरपंच के जेठानी ललिता पैकरा जिसके पति शासकीय नौकरी मे पदस्थापना है व उनके अविवाहित दोनों पुत्रो मुकेश व पंकज के नाम से स्वीकृति करा लिया गया है ।
जिससे पात्र गरीब परिवार आवास योजना से वंचित हो गए है। ग्रामिणो का कहना है कि पूर्व में भी सरपंच सचिव के ऊपर फर्जी राशि आहरण के लग चुके हैं आरोप ग्राम पंचायत के विकास कार्य हेतु स्वीकृत सीसी सड़क निर्माण कार्य की प्रथम किस्त की राशि आहरण कर लिया गया था लेकिन किसी भी प्रकार का कार्य नहीं कराया गया था जिसकी शिकायत होने पर उक्त सीसी सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण कराया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours