राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अन्तर्गत कोरिया में निःक्षय मित्रों द्वारा क्षय रोगियों को गोद लिया जाना है। कलेक्टर चन्दन संजय त्रिपाठी, डॉ अशुतोष चतुर्वेदी मुख्य कार्यपालन अधिकारी वं डॉ. प्रशान्त सिहं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरिया एवं जिले के अन्य अधिकारियों के द्वारा प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान तहत् क्षय मरीज को गोद लेकर पोषण आहार वितरित किया गया। निःक्षय मित्रों के सहयोग से मरीज के उपचार होने तक मरीजों को अतिरिक्त पोषण आहार प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर कोरिया एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरिया ने अपील किया है कि समाज के कोई भी व्यक्ति, सामाजिक संस्था स्वेच्छा से क्षय मरीजों को सहयोग प्रदान कर निक्क्षय पोषण आहार प्रदान कर सकते है।
बता दे कि देश भर में प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत् क्षय रोगियों की पहचान अत्याधुनिक उपकरणों से करने के साथ ही उन्हें निःशुल्क दवाएं प्रदान की जाती है इसके साथ ही प्रत्येक मरीज को शासन से 500 रूपयें प्रतिमाह पोषण आहार के लिए डीबीटी के माध्यम से डायरेक्ट मरीजों के खाते में दिया जाता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरिया डॉ. प्रशान्त सिहं ने बताया कि टीबी मरीजों को दवाओं के साथ पौष्टिक आहार से बीमारी ठीक होने में तेजी आती है और मरीज जितना जल्दी ठीक होगा उतनी ही कम संक्रमण फैलाएगा, जिस हेतु शासन से 500 रूपये पोषण आहार के लिए प्रदान किया जाता है।
ऐसे में शासन द्वारा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत् निःक्षय मित्र अभियान की शुरूवात की गई है, ताकि मरीजों को अतिरिक्त पोषण आहार जन सहयोग से दिया जा सकें। इस अभियान के तहत् कलेक्टर कोरिया ने जिला-कोरिया को क्षय मुक्त बनाने हेतु क्षय मरीजों को पौष्टिक आहार प्रदान करने हेतु जिले के नागरिकों से ज्यादा से ज्यादा निःक्षय मित्र बनकर सहयोग करने की अपील की है।
समाज का कोई भी व्यक्ति, सामाजिक संस्था स्वेच्छा से क्षय मरीजों को निक्क्षय पोषण आहार प्रदान कर सकतें है इस हेतु राजेश कुमार विश्वकर्मा जिला पीपीएम समन्वयक या जिला क्षय उन्मूलन केन्द्र से सम्पर्क कर सहयोग प्रदान कर सकतें है। वर्तमान में कोरिया जिले में कुल क्षय रोगी 142 उपचाररत है ।



+ There are no comments
Add yours