15 अक्टूबर तक होगी मानसून की वापसी
बैकुंठपुर।
बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के प्रभाव से उत्तर छत्तीसगढ़ में लगातार तीसरे दिन गुरुवार को बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 01 जून से अब तक 1071.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान जिले की तहसील बैकुंठपुर में 1058.2, सोनहत में 995.9, पटना में 1299.3 एवं पोड़ी बचरा में 931.3, मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
जिले में अच्छी बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग की माने तो राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू हो गई है। उत्तर छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी 10 से 15 अक्टूबर तक होती है। इस दौरान भी उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश होगी।

+ There are no comments
Add yours