बैकुंठपुर।
कोरिया जिले के सोनहत में मोबाइल दुकान से हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार पाच आरोपियो से सवा लाख भी बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार गत 20 सितम्बर को प्रमोद साहू, निवासी सोनहत, ने थाना सोनहत में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी गोलू मोबाइल नामक दुकान, जो मजार चौक सोनहत में स्थित है, में चोरी हो गई है। उसने बताया कि 19 सितम्बर की रात अज्ञात चोर ने दुकान के पीछे से छत की सीट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और 9 स्मार्ट मोबाइल, 12 जिओ कीपैड मोबाइल, 15 स्मार्ट वॉच, हेडफोन और काउंटर में रखे ₹2200 नगद राशि को चुरा लिया है।
थाना सोनहत ने धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना के दौरान, पुलिस ने तकनीकी इनपुट का उपयोग करते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की। बैकुंठपुर के जूनापारा निवासी प्रवीण काशी को इस प्रकरण में संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया, जिसने बताया कि उसे चोरी किए गए मोबाइल उसके दोस्त सावन बसोर से मिले हैं। जिस पर प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस भी जोड़ा गया है।
प्रवीण काशी की जानकारी के आधार पर, सावन बसोर और उसके भाई राहुल बसोर को भी पकड़ा गया। इनकी निशानदेही पर मुख्य आरोपी मयंक गुप्ता और कमलेश सोनवानी को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 9 नग एंड्रॉइड मोबाइल, 4 नग कीपैड मोबाइल, 3 नग स्मार्ट वॉच और 3 नग हेडफोन बरामद किए गए है, जिनकी कुल कीमत ₹1,28,000 है। आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोपी कमलेश उर्फ़ मंगला के विरुद्ध पूर्व में भी थाना सोनहत में चोरी के 04 मामले पंजीबद्ध है।
ये हैं आरोपी
- प्रवीण काशी पिता नरेंद्र काशी उम्र 19 वर्ष निवासी जूनापारा बैकुंठपुर,
- सावन बसोर आ0 कुंवर लाल बसोर उम्र 21 वर्ष निवासी भट्टीपारा बैकुंठपुर
- राहुल बसोर पिता कुँवर लाल बसोर उम्र 22 साल भट्टीपारा बैकुंठपुर
- मयंक गुप्ता उर्फ मयू पिता स्वर्गीय राजकुमार गुप्ता उम्र 24 वर्ष निवासी स्कुलपारा थाना सोनहत
- कमलेश सूर्यवंशी उर्फ मंगला पिता रामप्रसाद सूर्यवंशी उम्र 18 साल निवासी सलगवांकला सोनहत

+ There are no comments
Add yours